दिल्ली में 8000 के करीब पहुंचे कोरोना के केस, 24 घंटे में हुईं 20 मौतें, जानिए अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली में 8000 के करीब पहुंचे कोरोना के केस, 24 घंटे में हुईं 20 मौतें, जानिए अन्य राज्यों का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 40 लाख 98 हजार 018 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 283271 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 47480 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 24385 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 2415 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 74281 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 359 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं मंगलवार को कुल 20 नई मौतें रिपोर्ट की गई हैं, जो डेथ समरी के आधार पर दर्ज की गई हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 8000 के करीब पहुंच गई है। दिल्ली में इसी के साथ कोरोना वायरस की वजह से 106 लोगों की मौत हो गई है, जो चिंताजनक आंकड़ा है।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2090

1056

46

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

65

39

2

बिहार

831

383

6

चंडीगढ़ 

187

28

3

छत्तीसगढ़

59

54

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

7639

2512

86

गोवा

7

7

0

गुजरात 

8903

3246

537

हरियाणा

780

342

11

हिमाचल प्रदेश 

65

39

2

जम्मू एंड कश्मीर 

934

455

10

झारखंड

172

79

3

कर्नाटक

925

433

31

केरल

524

489

4

लद्दाख

42

21

0

मध्य प्रदेश 

3986

1860

225

महाराष्ट्र 

24427

5125

921

मणिपुर

2

2

0

मेघालय

13

10

1

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

437

116

3

पुडुचेरी

13

9

0

पंजाब

1914

171

32

राजस्थान

4126

2378

117

तमिलनाडु

8718

2134

61

तेलांगना

1326

830

32

त्रिपुरा

154

2

0

उत्तराखंड

69

46

1

उत्तर प्रदेश 

3664

1873

82

वेस्ट बंगाल

2173

612

198

भारत में कुल मामले

74281

24386

2415

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus Update: जानिए भारत में कितनी हुई कोरोना मरीजों की संख्या

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।